बामसेफ की (वर्ष 2020-2022 ) नयी केंद्रीय कार्यकारणी की घोषणा।  मू एन गंगाधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मू आर एस राम, राष्ट्रीय महासचिव के रूप मे चुने गए।

नई दिल्ली :  फूले-आम्बेडकरी आंदोलन के लिए समर्पित मूलनिवासी बहुजन समाज के मिशनरी संगठन बामसेफ (दि आल इण्डिया बैकवर्ड (एससी, एसटी, ओबीसी) एण्ड कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन) की नयी केन्द्रीयकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें आगामी 2020 से 2022 के इन दो वर्षों के कार्यकाल के लिए मू एन गंगाधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मू  आर एस राम, राष्ट्रीय महासचिव चुने गए।

बामसेफ यह अपनी निर्धारित लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के तहत कार्य करता है।  पिछली केंद्रीय कार्यकारिणी का कार्यकाल अप्रैल 2020 को समाप्त हुआ था। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण निर्माण हुयी समस्याओं के कारण लॉक डाउन के चलते केंद्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय आमसभा का प्रत्यक्ष रूप से बैठक लेना संभव नहीं हो रहा था। अतः केंद्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक विडिओ कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा ली गयी और कार्यकाल को तीन महीनों के लिए बढ़ाया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी में हुए निर्णय के अनुसार राष्ट्रीय आम सभा के सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक करके नयी कार्यकरिणी के गठन की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया गया।

इस कार्य को पूरा करने के लिए मू मूलनिवासी आशीष जीवने को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय आम सभा द्वारा नामित 20 सदस्यों ने आशीष जीवन इनकी निगरानी में दिनांक 2 अगस्त 2020 को नयी कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव करने हेतु प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया। तय प्रक्रिया के अनुसार चुनाव अधिकारी आशीष जीवन इनकी निगरानी में वर्ष 2020 -2022 इस कार्यकाल के लिए 25 सदस्य चुनें गए।  इन 25 सदस्यों ने राष्ट्रीय आम सभा के प्रतिनिधि मंडल के साथ दिनांक 05 अगस्त 2020   को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा वर्चुअल बैठक करके इसकी घोषणा की गयी।

नयी कार्यकारिणी इस प्रकार है.

मू  एन. गंगाधर (राष्ट्रीय अध्यक्ष), आर. एस. राम (राष्ट्रीय महासचिव),  मू  सुनीता कपरवल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मू आर.एल.ध्रुव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), नितिन गनोरकर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कालिम अंसारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जे एन राम (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), संजय मोहिते (राष्ट्रीय संगठन सचिव), सुरेश द्रविड़(राष्ट्रीय संगठन सचिव), दीपा श्रावस्ति (राष्ट्रीय संगठन सचिव),  प्रेमपाल गौतम (कार्यालय सचिव), डॉ सुजाता (सदस्य), सुमन तिरपुडे (सदस्य), आर. के. गहलवात (सदस्य),  उमेश चंद्र गोंड (सदस्य), सुनील मूलनिवासी (सदस्य), एस.सी.दास (सदस्य), हरे राम सिंह कुशवाहा (सदस्य), अशोक परमार (सदस्य), मनोज कुमार (सदस्य), शत्रुजीत सिंह (सदस्य), संजय इंगोले (सदस्य), सोँधीराम झल्ली (सदस्य),  बी. बी. मेश्राम(सदस्य) एवं अनिल उज्जैनवाल (सदस्य).

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मू एन गंगाधर इन्होने विडिओ मैसेज द्वारा देश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

 

You might also like More from author

Leave A Reply

Your email address will not be published.