यशकायी टी.वी. पाखरे जी को ग्रेट सैल्यूट !!!

बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मू. त्रयंबक विश्वनाथ पाखरे साहेब हमारे बीच नहीं रहें। टी. वी. पाखरे इस नाम से आप हम सब के बीच परिचित हैं। 18 जनवरी 2022 को वृध्दावस्था के कारण उम्र की 88 वर्ष में पाखरे साहेब का देहांत हुआ। बामसेफ परिवार के इस समर्पित कार्यकर्ता ने फुले-आंबेडकरी मिशन के प्रति अपने जीवनअंत तक कार्य किया। बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव मू. रमा शंकर ने संगठन की ओर से शोक संदेश में भावभीनी आदरांजली व्यक्त करते हुए कहा कि टी.वी. पाखरे साहेब अपनी अंतिम सांस तक संगठन व समाज की सेवा करते रहे।

आदर्श कार्यकर्ता पाखरे साहेब के अचानक निधन से संगठन व फुले-आंबेडकरी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। मिशन पर आघात पहूंचा है। इस दु:खद घडी में शोक संतप्त परिवार के साथ बामसेफ परिवार खडा है।

औरंगाबाद, महाराष्ट्र के निवासी टी.वी. पाखरे जी के दु:खद निधन की वार्ता जानकर कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी। पाखरे साहेब का फुले-आंबेडकरी मिशन के प्रति समर्पित कार्य इसका प्रमुख कारण है। उनके पिछे उनके परिवार में पत्नि, दो बेटे, दो बेटियां और नातीपोते है।

बीएसएनएल से सीनीयर चीप ऑपरेटर के पद से सेवा निवृत्त टी. वी. पाखरे साहेब ने फुले-आंबेडकर साहित्य का गहरा अध्ययन किया था। बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ पर वे बहुत ही सरल, स्पष्ट और सुबोध तरिके से विश्‍लेषण करते थे। औरंगाबाद शहर के भीमपूरा स्थित लुंबीनी बुद्ध विहारकी स्थापना में उनकी प्रमुख भूमिका रही।

सन 1973-1978 के बामसेफ स्थापना के दौर में टी.वी. पाखरे साहेब बामसेफ संगठन में जुडे। सन 1934 में जन्मे पाखरे साहेब अपने विद्यार्थी जीवन से ही आंदोलन में सक्रिय थे। फुले-आंबेडकरी पत्र-पत्रिकाओं में उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी व मराठी में लेख लिखें। आप्रेस्ड इंडियन, बहुजन संगठक, बहुजन नायक, बहुजन चेतना, बहुजन संघर्ष, मूलनिवासी टाइम्स, महानायक आदि पत्र-पत्रिकाओं के लिए उन्होंने लेखन कार्य किया।

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में संगठन के कार्य के लिए उन्होंने भ्रमण किया। फुले-आंबेडकर विचारधारा का प्रचार-प्रसार और बामसेफ संगठन में कार्यकर्ताओं को जोडना यही उनके जीवन का ध्येय था। अपनी वृध्दावस्था में भी उन्होंने सतत संगठन कार्य किया।

यशकायी डी. के. खापर्डे साहेब, यशकायी कांशीराम साहेब, मू. एस. एफ. गंगावणे साहेब के साथ करीबी से कार्य करने के बावजूद भी उन्होंने इसका अंहकार नही किया।

इस आदर्श व प्रेरक नेतृत्व को एमएनटी न्यूज नेटवर्क की ओर से विनम्र अभिवादन! ग्रेट सैल्यूट!!

You might also like More from author

Leave A Reply

Your email address will not be published.