बामसेफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन सफलतापूर्वक संपन्न।

बीते चौदह से पंद्रह जून, दो हजार चौबीस को नागपुर में बामसेफ की एक आम बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। जिसमें बामसेफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दो हजार बाईस – चौबीस (2022-24) को भंग कर वर्ष दो हजार चौबीस – छब्बीस (2024-26) के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बामसेफ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी आर० एल० ध्रुव को चुना गया।

नागपुर के रिंगनाबाडी में स्थित राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले सामाजिक क्रांति शोध संस्थान में बामसेफ का दो दिवसीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

बीते चौदह और पंद्रह जून, दो हजार चौबीस (14 -15 जून, 2024) को आयोजित इस आम बैठक में बामसेफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दो हजार बाईस – चौबीस (2022 – 24) को भंग कर वर्ष दो हजार चौबीस – छब्बीस (2024-26) के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वप्रथम बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अब पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) मूलनिवासी नीतिन गनोरकर जी की अध्यक्षता में एक बैठक का संचालन किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी वर्ष दो हजार बाईस – चौबीस (2022 – 24) के द्वारा बीते दो वर्षो में किए कार्यों की भौतिक और वित्तीय रिपोर्ट पेश की गई।

बैठक में बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव (अब पूर्व राष्ट्रीय महासचिव) मूलनिवासी संजय इंगोले ने भौतिक और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (अब पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) मूलनिवासी आर० के० गौतम द्वारा वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद देश भर से आए कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जिसका जवाब वर्ष दो हजार बाईस – चौबीस (2022 – 24) की कार्यकारिणी द्वारा संतोषजनक रूप में दिया गया।

इसके बाद विधिगत तरीके से एक आम बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता के लिए मूलनिवासी वाई० आर० एस० सत्याजी राव को आमंत्रित किया गया।

वर्ष दो हजार बाईस – चौबीस (2022-24) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।

नई कार्यकारिणी की गठन के लिए माननीय अध्यक्ष महोदय की सहायता के लिए चार नाम प्रस्तुत किए गए। जिनमें मूलनिवासी एन० गंगाधर, मूलनिवासी अरुणा तिरपुड़े, मूलनिवासी सतीश मेहरा और मूलनिवासी सोढीराम झल्ली शामिल थे।

इन पांच सदस्यों वाली समिति ने वर्ष दो हजार चौबीस – छब्बीस (2024 – 26) के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेतु पच्चीस कार्यकारिणी सदस्यों की सूची तैयार कर प्रस्तुत की।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी आर० एल० ध्रुव को चुना गया। जबकि राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मूलनिवासी आर० एस० राम को चुना गया।

वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी संजय इंगोले, मूलनिवासी हरे राम सिंह, मूलनिवासी सुनीता कापरवाल, मूलनिवासी सुरेश द्रविड़ और मूलनिवासी हसमुख चंद्रपाल जी को चुना गया।

राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में मूलनिवासी संजय मोहिते, मूलनिवासी एन० श्रीधर, मूलनिवासी मनोज कुमार, मूलनिवासी शत्रुजित सिंह और मूलनिवासी शर्मिष्ठा गौतम जी को चुना गया ।

वही केंद्रीय कार्यालय सचिव के रूप में मूलनिवासी प्रेमपाल गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी अनिल उज्जैनवाल, प्रशिक्षण निर्देशक के रूप में मूलनिवासी एम० डी० चंदाशिवे और मीडिया इंचार्ज के रूप में मूलनिवासी सीताराम को चुना गया।

जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मूलनिवासी एन० गंगाधर, मूलनिवासी नीलिमा बागड़े, मूलनिवासी आलोक कुमार, मूलनिवासी डॉ० महिपाल, मूलनिवासी कर्मवीर टंडन, मूलनिवासी ऐ० के० दिवाकर, मूलनिवासी नितिन ताबल्के, मूलनिवासी कविता मडावी और मूलनिवासी नितिन गनोरकर (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ) को चुना गया।

You might also like More from author

Leave A Reply

Your email address will not be published.