BAMCEF

मूलनिवासी संजय मोहिते (Sanjay Mohite) बने बामसेफ(BAMCEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President)

दि. 26..4.2026 को बामसेफ (BAMCEF) संघठन की राष्ट्रीय आम सभा (National General body ) ‘राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रान्ति संस्थान'( Rashtrapita Jyotiba Phule Samajik Kranti Sansthan) रिंगनाबोडी नागपुर में संपन्न हुई। इसमें संजय मोहिते (Sanjay Mohite) (नंदुरबार, महाराष्ट्र) को सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप से नामित गया। बामसेफ (BAMCEF) आंदोलन के तिसरी पीढ़ी के ये दुसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( BAMCEF National President ) के रूप में चुना गया है। इससे पहले इंजि.आर. एल. ध्रुव ( R L Drhuw ) (छत्तीसगढ़) दो वर्ष के लिए अध्यक्ष रहे है।
बीते 24 अप्रैल से नागपुर में देश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं का बहुजन आंदोलन पर विचार मंथन चला। जिसमें बामसेफ (BAMCEF) द्वारा उपलब्धियों तथा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बिच पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजि. आर.एल. ध्रुव ( R L Drhuw )की नेतृत्व वाली कार्यकारिणी का रिपोर्ट भी रखा गया। इसके उपरांत ध्रुव ने परंपरा नुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। डॉ. दिपा श्रावस्ती (Dr Deepa Shravasti ) (ट्रेनिंग डायरेक्टर तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता) की अध्यक्षता में इस पुरी प्रक्रिया को पुर्ण किया गया।
चार दिन तक चले इस विचार मंथन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकाल को बढ़ाना, सभी क्षेत्रों का राष्ट्रीयकरण, BS4 के तहत PSA कमेटी बनाने, संघठन का विस्तार, आंदोलन की सुधारात्मक रणनिती, आदि मुद्दे प्रमुखता चर्चा के केन्द्र में रहे।
नवनिर्वाचित इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क‌ई नये चेहरों को सामिल किया गया। संजय मोहिते (Sanjay Mohite) महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से दुर्लक्षित नंदुरबार जिले से आते हैं। उन्होंने दुर दराज के आदिवासी इलाकों में फुले आंबेडकराईट विचारधारा तथा संवैधानिक अधिकारों का प्रचार प्रसार किया है। 2003 से वे बामसेफ आंदोलन के साथ जुड़े हैं। अध्यक्ष चुने जाने पर संजय मोहिते (Sanjay Mohite) ने अपनी संपुर्ण कार्यकारिणी को तथा देश भर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने ओजस्वी वाणी से संबोधित किया तथा अपने लक्ष को चिन्हित कर समर्पित भावना से उद्देश्य प्राप्ति के लिए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का आवाहन किया।
अप्रैल 2026 से अप्रैल 2028 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निम्नलिखित प्रकार से है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (अप्रैल 2026 से अप्रैल 2028) निम्नलिखित प्रकार से है।

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President ) : संजय मोहिते (Sanjay Mohite)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) : आर एस राम (R S Ram)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) : इंजि.आर एल ध्रुव ( Engineer R L Drhuw)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) : प्रो.संजय इंगोले (Pro. Sanjay Ingole)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) : सुनिता कपरवाल (Sunita Kaparwal)
  • राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary) : मनोज कुमार (Manoj Kumar)
  • राष्ट्रीय कार्यालय सचिव (National Office Secretary) : प्रेमपाल गौतम (Prempal Gautam)
  • राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (National Treasurer) : शर्मिष्ठा गौतम (Sharmista Gautam)
  • संगठन सचिव (Organization Secretary) : शत्रुजित सिंह (Shatrujit singh)
  • संगठन सचिव (Organization Secretary) : कर्मवीर सिंह (Karmveer Singh)
  • संगठन सचिव (Organization Secretary) : नितीन थाबलके (Nitin Thabalake)
  • संगठन सचिव (Organization Secretary) : अनिल सोमकुंवर (Anil Somkuwar)
  • संगठन सचिव (Organization Secretary) : हार्दिक कापड़िया (Hardik Kapdia)
  • मिडिया प्रभारी (Media in Charge) : धनंजय झाकर्डे (Dhananjay Jhakarde)
    (सुचना तंत्र)
  • प्रशिक्षण निर्देशक (Training Director) : एम डी चंदनशिवे (M D Chandanshive)
  • सदस्य (Member) : एन. गंगाधर (N Gangadhar)
  • सदस्य (Member) : नितीन गणोरकर (Nitin Ganorkar)
  • सदस्य (Member) : डॉ. हरे राम सिंह (Dr.Hare Ram Singh)
  • सदस्य (Member) : कविता मंडावी (Kavita Madavi)
  • सदस्य (Member) : डॉ.निलीमा बागडे (Dr. Nilima Bagade)
  • सदस्य (Member) : डॉ.मही पाल (Dr. Mahi Pal)
  • सदस्य (Member): कमलेश्वर मांझी (Kamaleshwar Majhi)
  • सदस्य (Member): डॉ. मुनेश कुमार (Dr. Munesh Kumar)
  • सदस्य (Member): राजेन्द्र कुमार (Rajendra Kumar)
  • सदस्य (Member): हिदायतुल्लाह अंसारी (Hidaytullah Ansari)
  • सदस्य (Member): जे. एच. चौहान (J H Chouhan)
  • सदस्य (Member): आदेश बावरा (Aadesh Bavara)
  • सदस्य (Member): गुरमीत सिंह (Gurmit Singh)
  • सदस्य (Member): बिमला नायक (Bimala Nayak)
  • सदस्य (Member): जी. कुमार बाबू (G Kumar Babu)
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp