BAMCEF

अत्यंत दु:खद..आदरणीय धनंजय झाकर्डे नहीं रहे|

दिल्ली: बामसेफ तथा स्कंद संगठनों के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ताओं को सुचित करते हुए अपार दुःख हो रहा है कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय धनंजय झाकर्डे सर का किड़नी बंद पड़ने के कारण मृत्यु हो गई है। चार दिन से सोलापुर के एक अस्पताल में डायलिसिस के द्वारा वे इस लड़ाई को हार गए।

धनंजय झाकर्डे सर महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे तथा बामसेफ संगठन में राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी उनपर थी।

अवगत हो कि धनंजय झाकर्डे ने बामसेफ परिवार में मूलनिवासी सभ्यता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ पब्लिकेशन के चेयरमैन, मूलनिवासी संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ,मूलनिवासी संघटक (मराठी) के व्यवस्थापक , जैसे अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा २००६-७ में मूलनिवासी संघ के लिए राष्ट्रीय गीत माला की ऑडियो टेप निकालने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। इस गीत माला में उनके द्वारा रचित अनेक गीत कार्यकर्ता के होटों पर हमेशा रहे। उनके द्वारा रचित अमर रचना तन-मन-धन अर्पण हो, राष्ट्र हित में तर्पण संगठन का प्राण बनी हुई है। जिसे भारतीय संविधान गीत भी कहा जाने लगा है। संगठन का हर कार्यकिलाप उसी के गायन से संपन्न होता है। दुसरी गीत माला जो मराठी भाषा में आयी उसमें भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालही में पुणे में संपन्न मूलनिवासी सभ्यता संघ राष्ट्रीय साहित्य संगीति में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

आदिवासी समुदाय से बामसेफ संगठन में आकर उन्होंने अपनी पारिवारिक जगह बना ली थी। वे सबके प्रीय थे। उनके इस प्रकार हमें छोड़ के जाने से बामसेफ परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। दि. २६ नवंबर २०२६ को अमरावती (महाराष्ट्र) में स्थित उनके निवास पर सुबह दस बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी जाएगी।

LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp